Loading...

श्री श्याम जी मन्दिर मनौना धाम की प्रमुख विशेषताएं -

  1. जंगल मे स्थित होने के कारण से मन्दिर का भौगोलिक बातावरण बेहद साफ शुद्ध है, जिससे आध्यात्मिक शांति के साथ साथ, मानसिक और शारीरिक शांति भी प्राप्त होती है,
  2. मन्दिर पर संचालित सभी व्यवस्थाओं का पूज्य महन्त जी महाराज द्वारा दैनिक अवलोकन होने से भक्तों को कोई असुविधा नही होती है,
  3. कार्यशक्ति का केंद्रीकरण होने से निर्णय संबंधी समस्त शक्तियां पूज्य महन्त जी महाराज ने अपने हाथों में रखीं हैं जिससे समस्त कार्य सुचारू एवं तीव्रता से चलते रहते हैं।।
  4. इस समय मन्दिर की व्यवस्थाएं 70 बीघा क्षेत्र में संचालित हो रही हैं जिन्हें समयानुसार बढ़ाया जाता रहता है, भविष्य में इन्हें 200 बीघा क्षेत्र में संचालित किया जायेगा,
  5. बिभिन्न मन्दिरों पर पार्किंग संबंधी समस्याओं का अवलोकन करने के बाद मनौना धाम पर पार्किंग को पूर्णतया निःशुल्क रखा गया है, और जिसमे लाइट पंखा मोबाइल चार्जिंग की व्यवस्था भी निःशुल्क है,
  6. मन्दिर दर्शन एवं पूज्य महन्त जी मिलना पूर्णतया निःशुल्क है, VIP शैली को प्रतिवन्धित रखा गया है, केवल सरकार या प्रशासन की आवश्यक सेवाओं से जुड़े भक्तों को वरीयता प्रदान की गई है, जिनमे सेना, पुलिस, जज, स्वास्थ्य सेवाएं या डॉक्टर, एम्बुलेंस, और प्रशासनिक अधिकारियों को छूट प्रदान की गई है,
  7. मन्दिर से जुड़े या सेवाप्रदाता कोई भी सेवादार, पुजारी , व्यवस्थापक आपसे किसी भी सुविधा के लिये रुपये की मांग नही करते हैं , ऐसा होने पर निश्चित दंड का प्रावधान है जिसमे उनकी सेवा समाप्त होना भी शामिल है,
  8. मन्दिर निर्माण के लिये दान पूर्णतया स्वेच्छिक एवं आस्था अनुसार रखा गया, भार स्वरूप कोई भी सहयोग हम स्वीकार नही करते हैं न ही कोई रसीद या पर्ची काटते हैं, मनौना धाम पूजा पद्धति में सरलता एवं निःशुल्कता का समर्थक है,
  9. मनौना धाम पर चूंकि आसाध्य बीमारियों से ग्रसित भक्तगण डॉक्टरों द्वारा मना करने पर अंतिम उम्मीद के रूप में आते हैं, अधिकाँशता ठीक होकर ही घर जाते हैं लेकिन यदि धाम पर किसी की मृत्यु हो जाती है तो उनके परिवार के पास बाहन न होने की स्थिति में मनौना धाम द्वारा निःशुल्क बाहन व्यवस्था कराई जाती है
  10. विधुत व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिये सरकारी विधुत के अतिरिक्त 125 KVA के जेनरेटर की व्यवस्था की गई है, जिससे 24 घण्टे निर्बाध आपूर्ति प्राप्त होती रहती है,
  11. सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस सहयोग के अतिरिक्त निजी सुरक्षा व्यवस्था भी रहती है जिससे रातभर 1 किलोमीटर क्षेत्र में पेट्रोलिंग की जाती है,
  12. अधिकतर मन्दिरों पर व्याप्त जातिबाद पर सामाजिक कटाक्ष होता रहता है, पूज्य महन्त जी महाराज ने इस व्यवस्था में बहुत सुधार किया है, सभी जातियों के सेवादार मन्दिर व्यवस्था से जुड़े हुए हैं, जिससे हिंदुत्व को एक सूत्र में बांधा जा सके, सभी आपसी प्रेमभाव से साथ रहते हैं,
  13. मनौना धाम पर सभी सेवादार स्वयं के पास उपलब्ध समयानुसार सेवा करते हैं , उन्हें सेवा देने लिये बाध्य नही किया जाता है,
  14. मनौना धाम पर आवागमन की आसान सुविधा है, रेलवे स्टेशन से दूरी 5 किलोमीटर है, रोडवेज से दूरी सिर्फ 2 किलोमीटर है, मन्दिर तक खड़ंजे की व्यवस्था है जिसे शासनिक सहयोग से जल्द ही डामर रोड में परिवर्तित कर दिया जाएगा,