मनौना धाम पर भविष्य में प्रस्तावित प्रमुख कार्य।
- मनौना धाम पर प्रमुख रूप प्रस्तावित 5 मन्दिर और हैं जिनका भूमि पूजन 29 मई 2023 को सम्पन्न हुआ, मन्दिर निर्माण अगले वर्ष जनवरी से प्रारंभ होगा, जिनमे भगवान शिव का विशाल शिवालय, माता मोरवी का मन्दिर, राधा रानी का मन्दिर, दुर्गा माता का मन्दिर, सालासर बालाजी का मन्दिर।
- महिला एवं पुरुषों के अलग अलग स्नान के लिये 2 विशाल कुंड श्याम कुंड और राधा कुंड का निर्माण प्रस्तावित।
- एक ऐसे विद्यालय की स्थापना जिसमें अपना पुराना व्यवसाय छोड़ चुके हिन्दू भाइयों की युवा पीढ़ी को पुनः प्रशिक्षित करके उनकी खोई हुई जड़ो से जोड़ना, जिनमे बड़ई, नाइ, लोहार, पेंटर, चमड़ा , पिलंबरिंग, पांडित्य कर्म, धोबी, आदि।
- 200 बीघा क्षेत्र में मनौना धाम कॉरिडोर की स्थापना, जिससे भविष्य में होने बाली भीड़ को नियंत्रित किया जा सके, और सभी सुबिधाओं का केंद्रीकरण किया जा सके।
- अगले वर्ष तक जनसहयोग एवं शासनिक सहयोग से 150 केवीए की सोलर ऊर्जा प्लांट की स्थापना प्रस्तावित,
- मुख्य रोड से मन्दिर तक के 1 किलोमीटर मार्ग को छायादार बृक्षों एवं लाइट से सुंदर बनाना।
- दो बड़े पार्कों की स्थापना जिसमे हज़ारों बृक्षों का पौधरोपण एवं बच्चों के लिये निःशुल्क झूलों की व्यवस्था प्रस्तावित।
- एक बड़ी गौशाला का निर्माण जिसमें दुधारू गायों के अतिरिक्त बेसहारा गायों के रहने एवं भोजन की व्यवस्था प्रस्तावित।
- नारी सशक्तिकरण की दिशा में लड़कियों के लिये एक ऐसे कॉलेज की स्थापना जिसमें उन्हें स्वाबलंबी बनाया जा सके।
- एक हैलीपेड का निर्माण जिससे मनौना धाम के आस पास क्षेत्र में आने वाले हिंदुत्व वादी नेताओं का आवागमन सुलभ हो सके, और बार बार हैलीपेड निर्माण की आवश्यकता महसूस न हों।।
- एक ऐसे विवाह स्थल या बारातघर का निर्माण प्रस्तावित जिसमे निशुल्क गरीब लड़कियों के विवाह समारोह भी धूमधाम से आयोजित हो सकें,
- सेल्फी पॉइंटों की स्थापना जिससे भक्तगण मनौना धाम की यादों को संजो के ले जा सकें।
- विशाल पुस्कालय एवं वाचनालय की स्थापना जिसमें सभी प्रकार की पुस्तकों की व्यवस्था, विशेष कर धर्म संबंधी, महापुरुषों के जीवनकाल संबंधी।
- चिड़ियों को संरक्षित करने के उद्देश्य से ऐसे स्टैंड बनाना जहां वो आसानी एवं सुरक्षित रूप से घोसले बना सकें।
- एक ऐसे संगठन का निर्माण जो धर्म परिवर्तन कर रहे परिवारों से समन्वय स्थापित करके उनकी समस्याओं का निदान करके हिन्दू धर्म मे उनकी आस्था को बनाये रखे।